{"_id":"61d73e6358155e2d1565557e","slug":"forest-department-team-reached-paharpur-traced-pugmarked-shahjahanpur-news-bly471748578","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़पुर पहुंची वन विभाग की टीम, पगमार्क किए ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़पुर पहुंची वन विभाग की टीम, पगमार्क किए ट्रेस
विज्ञापन
खुटार। गांव पहाड़पुर में वन्य पशु के बछिया को मारने की खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को कार्यवाहक रेंजर अशोक चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। टीम ने तेंदुए के शिकार करने से इनकार किया है।
मंगलवार को गांव लड़ती राकेश कुमार ने गांव पहाड़पुर के पास एक खेत में बछिया को मरा पड़ा देखा था। पास में ही वन्य पशु के पगमार्क भी मिले थे। सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे थे। अशोक चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि मौके पर जो पगमार्क मिले हैं, वह जंगली कुत्ते या बड़े सियार के पैरों के निशान हैं। बाघ या तेंदुए के पगमार्क नहीं पाए गए हैं।
प्रभारी रेंजर ने गांव के लोगों से कहा कि उनका गांव पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे होने के कारण सभी लोग सतर्कता बरतें। खेतों में समूह के रूप में ही जाएं और काम करते समय पीपा आदि बजाएं। हो सके तो काम करते वक्त रेडियो बजाकर रख लें। देर शाम तक गन्ने की छिलाई न करें। अगर कहीं पर कोई वन्य पशु दिखता है तो इसकी सूचना वनकर्मियों को दें और खुद वन्य पशु से दूर रहें।