{"_id":"6a43b4d445ab4e354f0a0664","slug":"forcibly-plowed-the-field-and-then-took-possession-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177648-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जबरन खेत जोतकर फिर कर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जबरन खेत जोतकर फिर कर लिया कब्जा
विज्ञापन
कलान। सथरी गांव के देव नारायण के खेत की पैमाइश होने के बाद कुछ लोगों ने जबरन खेत जोतकर फिर कब्जा कर लिया। खेत मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के सुभाष, सुनील, रामसरन, श्रीपाल और सर्वेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देव नारायण ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उनके खेत को जाेत कर कब्जा कर लिया गया था। एसडीएम न्यायालय में वाद दायर करने पर भू राजस्व अधिनियम के तहत भूलेख निरीक्षक ने गत 29 मई को उनके खेत की पक्की पैमाइश करके उस पर कब्जा दिला दिया।
इसके बावजूद गत नौ जून को आरोपियों ने फिर उनका खेत जोतकर उस पर कब्जा कर लिया। सीओ ज्योति यादव के अनुसार घटना की जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद