फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For everyone though, Centre plans

सबके भले के लिए हैं केंद्र की योजनाएं

Fri, 25 Sep 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
For everyone though, Centre plans
जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांट में हुए समारोह में मुख्य अतिथि फर्रूखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपाध्याय जी के आदर्शों का अक्षरश: पालन करते हुए ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनसे समाज के हर तबके का भला हो सके।
विज्ञापन

इससे पहले शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में हुए समारोह में विधानमंडल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा भारतीय राजनीति का सुदृढ़ केंद्र बिंदु है। पार्टी में क्षेत्र, पंथ, मजहब आदि का कोई भेद नहीं है। भाजपा सबका विकास चाहती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर, नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण, पूर्व विधायक कोविद सिंह, बरेली के पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार, पूरनलाल लोधी, मनोज कश्यप, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, मंजुला बाथम, केशव चंद्र मिश्रा, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जिला महामंत्री राकेश मिश्रा को संचालन में हुए कार्यक्रम में रजनी मिश्रा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, सुनील सैनी, अनुज गुप्ता, हरि प्रकाश वर्मा, पंकेश मिश्रा, नरेश पांचाल, मनेंद्र सिंह, दिवाकर मिश्र, रशीद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कांट में मदनापुर मार्ग स्थित मैरिज लॉन में हुई सभा में पंडित दीन दयाल जी का जन्मदिन मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि फर्रू खाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पीएम मोदी पंडित जी के विचारों पर ही काम करके देश-दुनिया में पार्टी का डंका बजा रहे हैं। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते थे, उपाध्याय जी। यह काम पीएम मोदी बखूबी कर रहे हैं। जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, बीमा योजना, मुद्रा लोन, किसान क्रैडिट कार्ड का सरलीकरण करके गरीब किसानों को भाजपा ने मुस्कुराने का अवसर दिया है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, संयोजक सत्यभान भदौरिया, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सियाराम भोजवाल, दोदराम कुशवाहा, अखिलेश पाठक, सत्यपाल चौहान, अजय अग्निहोत्री आदि को सम्मानित भी किया गया। सोबरन सिंह यादव के संचालन में हुए समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने की। इस मौके पर डॉ. विजय जौहरी, अशर्फी सिंह राठौर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शांति स्वरूप अवस्थी, हरेराम वर्मा, रामबरन सिंह, छोटे लल्लू सिंह, मलिखान सिंह, संतोष दीक्षित, राम निवास गौतम, सर्वेश वर्मा, जेडी मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed