Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Footpath disappears due to repairs on the Kachhari overbridge

Shahjahanpur News: कचहरी ओवरब्रिज की मरम्मत से फुटपाथ हुआ गायब

Sun, 08 Nov 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Footpath disappears due to repairs on the Kachhari overbridge
कचहरी ओवरब्रिज फुटपाथ के बराबर में बनीं सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। कचहरी ओवरब्रिज पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इससे ओवरब्रिज के दोनों तरफ चलने वाला फुटपाथ सड़क के बराबर हो गए हैं। इससे पैदल यात्रियों को चलने में दिक्कत हो रही है। हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, अभी मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके बाद सड़क सुरक्षा का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

कचहरी ओवरब्रिज काफी जर्जर हालात में था। इस पर अनगिनत गड्ढे हो गए थे। राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया था। इसके निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी बात रखी थी। यह ओवरब्रिज पलिया-लखनऊ हाईवे के अंतर्गत आता है। कार्यदायी संस्था मोर्थ को नियामतपुर से लेकर हरदोई बाइपास तक मरम्मत का कार्य करना था।
विज्ञापन

मोर्थ ने इस कार्य को पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया। इसके एवज में 22 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। करीब 14 किमी लंबी सड़क की मरम्मत कराई जानी है। स्टेशन रोड से कचहरी ओवरब्रिज तक सड़क की मरम्मत का कार्य कर दिया गया है। दीपावली के बाद फिर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभी कचहरी ओवरब्रिज पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद सड़क सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। फुटपाथ को सही कराया जाएगा।
- महेंद्र पाल, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed