फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Food prices have surged due to rising fuel costs.

Shahjahanpur News: ईंधन महंगा होने से खाद्य सामग्री की कीमतों में आया उछाल

Sun, 17 May 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Food prices have surged due to rising fuel costs.
सदर बाजार ​स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के महंगा होने से खाद्य सामग्री की कीमतों में काफी उछाल आया है। बढ़ती महंगाई के चलते लोगों ने होटल और रेस्तरां पर जाना कम कर दिया है। इससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। बढ़ती महंगाई का असर बाजार में दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित एक स्वीट हाउस पर आलू की टिक्की पहले 35 रुपये की मिलती थी, लेकिन अब 40 रुपये में मिल रही है। यहीं पूड़ी की प्लेट 60 रुपये में थी, लेकिन अब 80 रुपये कर दी गई है। फुल प्लेट चावल 100 में मिलते थे, लेकिन अब 110 रुपये में मिल रहे हैं, एक प्लेट छोला भटूरा 70 रुपये में मिलते थे, लेकिन अब 100 रुपये में मिल रहे हैं। पहले मिठाई 360 रुपये किग्रा मिलती थी, लेकिन 480 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

-----
होटल में खाने की थाली भी हुई महंगी
वस्तु हाफ प्लेट पहले के भाव अब हॉफ प्लेट
दाल 70 80
पनीर 90 100
चावल 60 70
रोटी 8 रुपये में 10 रुपये में
--
लोगों की बातचीत
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के महंगा होने से अन्य खाद्य सामग्री महंगी हुईं हैं। लागत नहीं निकलने पर वस्तुओं के भाव बढ़ाने पड़े हैं। दुकानदारी पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव सागर, मिठाई विक्रेता
--
ईंधन महंगा होने से हर वस्तु के दाम पर असर पड़ा है। सब्जियां महंगी आने लगी है। पुराने भाव में लागत नहीं निकल रही थी, इसलिए भाव बढ़ाए हैं। ग्राहकों की संख्या में कमी आई है।
-मीनू गुप्ता, होटल संचालक
--
खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। इसलिए बाहर खाने से बचने लगे हैं। घर में खाना खाते हैं। होटल पर खाना अब आम आदमी के बस की बात नहीं रही।
-पंकज कुमार, ग्राहक
--
रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़ने से खाद्य सामग्री महंगी हो गई है। सरकार को महंगाई पर कंट्रोल करना चाहिए। आम आदमी को परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

-प्रेम रस्तोगी, ग्राहक

सदर बाजार स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद

सदर बाजार स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद

सदर बाजार स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद

सदर बाजार स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद

सदर बाजार स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद

सदर बाजार स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद

सदर बाजार स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद

सदर बाजार स्थित एक रेस्त्रा में भोजन बनाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed