{"_id":"615dfd828ebc3ea65c3ad6c5","slug":"food-poising-shahjahanpur-news-bly462075155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिपकली गिरने से विषाक्त हुए दूध की चाय पीने से पांच लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिपकली गिरने से विषाक्त हुए दूध की चाय पीने से पांच लोग बीमार
विज्ञापन
सिंधौली में छिपकली पड़े दूध की चाय पीने से बीमार। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली (शाहजहांपुर)। छिपकली गिर जाने से विषाक्त हुए दूध की चाय पीने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। उन्हें पुवायां सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अब ठीक है। गांव डूंगरौंची गौंटिया निवासी प्यारेलाल के घर सोमवार शाम को एक बर्तन में रखे दूध में छिपकली गिर गई थी। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह उसी दूध से चाय बनाई गई। चाय घर के सभी सदस्यों ने पी।
थोड़ी देर बाद फिर बर्तन में बचे दूधे को गरम करने के लिए दूसरे बर्तन में डाला गया तो उसमें मरी हुई छिपकली देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद चाय पीने वाले प्यारेलाल, प्यारेलाल की पत्नी राजेश्वरी देवी, पुत्र रामजी, बहू लक्ष्मी देवी, प्यारेलाल के साले होरीलाल की हालत बिगड़ने लगी। उनको उल्टी होने लगी। इससे परिवार के लोग घबरा गए।
जानकारी होने पर आसपास के लोग परिवार के लोगों को लेकर पुवायां सीएचसी पहुंचे। सीएचसी पर बीमार लोगों को भर्ती कर उनका इलाज किया गया। बुधवार दोपहर बाद सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि प्यारेलाल और उनके परिवार की हालत में सुधार होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। प्यारेलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह परिवार के लोग ज्यादा बीमार हो गए थे, लेकिन अब हालत में सुधार है।