{"_id":"6421da359269cf49810f5ca9","slug":"follow-kovid-protocol-piyush-shahjahanpur-news-c-4-1-109255-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन : पीयूष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन : पीयूष
विज्ञापन
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में बोलते प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी व मंचासीन अधिकारी।
- फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्सिंग कॉलेज में हुआ जिला विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जिला विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्सिंग कॉलेज में हुआ। इसमें कोविड-19 और सर्वाइकल कैंसर विषय पर लोगों को जागरूक किया गया।
प्राधिकरण सचिव और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी-प्रथम) पीयूष तिवारी ने कहा कि यदि किसी निर्धन व्यक्ति को निशुल्क अधिवक्ता की जरूरत है तो वह प्राधिकरण में अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद उन्हें प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमें कोविड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. नाजनीन परवीन व डॉ. रीतू रस्तोगी ने सवाईकल कैंसर व कोविड-19 से सतर्क रहने की अपील की। मिशन शक्ति की काउंसर प्रतिभा मिश्रा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमगंला योजना, डॉ. नंदिनी सक्सेना ने स्वास्थ्य के संबंध में अवगत कराया। इस मौके पर लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य जीनू जार्ज, प्रोफेसर किरन कुमार, पीएलवी अपर्णा, रईस खां, कॉलेज के छात्र अमित कुमार, छात्रा तान्या आहूजा आदि मौजूद रहे।