{"_id":"6202c6f5425af9682b7154ef","slug":"fog-in-morning-shahjahanpur-news-bly474892122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह घना कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन, बाद में धूप से गरमाया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह घना कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन, बाद में धूप से गरमाया माहौल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को निकली घूप के दौरान बाजार में खरीदारी करने जाते लोग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में हुई वृद्धि के कारण रात से बादल छाए तो न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री से बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बावजूद घना कोहरा छाने से सुबह के वक्त कड़ाके की सर्दी के साथ ठिठुरन बनी रही। हालांकि बाद में धूप निकलने से सर्दी में कमी आ गई और दिन में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़कर 22.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। धूप से माहौल में गरमाहट आई तो जनजीवन पटरी पर लौटने लगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
दो दिन से लगातार धूप निकलने के कारण दिन में सर्दी थोड़ी कम होने से जनजीवन को राहत मिल रही है, लेकिन हवा में व्याप्त जो आर्द्रता धूप में वाष्प बनकर वायुमंडल की निचली सतह पर पहुंच रही है, वह दिन ढलने के बाद से अगले दिन सुबह तक कोहरा का कहर बढ़ा रही है। इस दौरान वायुदाब ज्यादा होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के कारण रात में न्यूनतम तापमान भी कम होता रहा। बीती रात से बैरोमीटर सूचकांक में गिरावट आनी शुरू हुई तो उमस पैदा होने से रात में न्यूनतम तापमान बढ़ गया।
यही नहीं, आधी रात से कोहरा भी घना होने लगा। मंगलवार को सुबह सूर्योदय के एक घंटे बाद तक इतना कोहरा छाया रहा कि सड़कों पर सन्नाटा रहा और जो लोग वाहनों से निकलने उन्हें 20-25 मीटर आगे का दिखना कठिन हो गया। इस दौरान वाहन चालक हेडलाइटें जलाकर निकले। बाद में सूर्य किरणों ने दबाव बनाया तो सुबह नौ बजे के बाद कोहरा हल्का पड़ने लगा और धूप निकल आई। इसके साथ ही सड़कों से लेकर बाजारों तक चहल-पहल बढ़ गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वायुदाब में परिवर्तन होने के कारण अब हवा की दिशा और उसकी रफ्तार में बदलाव होगा। इस स्थिति में बुधवार को सुबह से कोहरा के साथ बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।