{"_id":"69503765567ae017880ca31b","slug":"fog-and-mist-blocked-the-sunlight-and-the-cold-wave-left-life-paralyzed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161522-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोहरे और धुंध ने रोकी धूप की राह, शीतलहर से ठिठुरता रहा जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोहरे और धुंध ने रोकी धूप की राह, शीतलहर से ठिठुरता रहा जनजीवन
विज्ञापन
सदर बाजार में गर्म कपड़े पहनकर जाते बाइकसवार। संवाद
शाहजहांपुर। बादलों की धुंध ने रात में उमस का मामूली अहसास कराया। इस वजह से न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को सुबह तक धुंध के साथ ही कोहरे की चादर छा जाने और शीतलहर चलने से जनजीवन दिनभर सर्दी से ठिठुरता रहा और अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री घटकर 15.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार को भी धूप निकलने के आसार कम हैं।
कोहरे का प्रभाव शुक्रवार को शाम से दिखने लगा, लेकिन इसी के साथ करीब दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा भी चलती रही। शनिवार सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता केवल 200 मीटर तक सीमित रही। शाम चार बजे तक हवा की रफ्तार बढ़ने से ठिठुरन भी बढ़ने लगी।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम से बैरोमीटर का सूचकांक सामान्य से छह अंक अधिक हो गया। इसीलिए वायुदाब में वृद्धि से पछुआ हवा भी तेज हो गई। इससे रविवार को कोहरे के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है। उनका कहना है कि शाम से पूरी रात और सुबह देर तक कोहरा छाए रहने से हवा में नमी सुबह से शाम तक 87 से 89 प्रतिशत बनी रही। हवा में नमी की अधिकता ठिठुरन पैदा कर रही है।
विज्ञापन
00000000000000000
कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
शाहजहांपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सुबह और शाम की ट्रेनों की गति पर फर्क पड़ने से वे काफी विलंब से आ रही हैं। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है।
शनिवार को अप लाइन की देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस 30 मिनट, बरेली एक्सप्रेस ढाई घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से आई। इसी तरह शाम पांच बजे आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस आठ बजे के बाद आई। सुपरफास्ट ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे। गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से आई। इसी तरह डाउन लाइन की ट्रेनें भी काफी विलंब से आईं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री स्टेशन पर परेशान घूमते रहे। वहीं पूछताछ काउंटर पर भी लाइन लगी रही।