{"_id":"6967d6a0cf3c78bdf304fd86","slug":"fog-and-cold-wave-increased-the-chill-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-162984-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोहरा और शीतलहर ने बढ़ा दी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोहरा और शीतलहर ने बढ़ा दी ठिठुरन
Wed, 14 Jan 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में धूप में निकलीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। घने कोहरे और शीतलहर की जुगलबंदी ने बुधवार को फिर से ठिठुरन बढ़ा दी। बादल छाए रहने से रात में उमस से न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 6.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, दिन में कोहरा और ठंडी पछुआ हवा चलने से धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए रहने और सर्दी बढ़ने से तापमान में गिरावट में आने के संकेत हैं।
मंगलवार रात में पछुआ हवा चलने से ज्यादा कोहरा नहीं रहा, लेकिन बुधवार को सुबह से पूरा शहर कोहरे की घनी चादर में लिपटा नजर आया। कोहरा के कारण दृश्यता केवल 40 मीटर तक सीमित रही। इस कारण हाईवे सहित सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन हेड लाइट और फॉग लाइट जलकर रेंगते हुए निकले। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा बना रहा।
बाद में धूप निकलने से जनजीवन को सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम चार बजे से फिर ठिठुरन बढ़ गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब में बुधवार शाम तक सामान्य से 15 अंक की गिरावट आ गई है। इसे देखते बृहस्पतिवार को सर्द हवा की गति धीमी रहेगी, लेकिन कोहरा और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आने और सर्दी बढ़ने की संभावना है।