फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   flood alert in shahjahanpur after more than two lakh cusecs of water released in Ganga

Shahjahanpur: गंगा में छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी, खतरे के निशाने के करीब जलस्तर; अलर्ट जारी

Sat, 15 Jul 2023 08:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 08:03 PM IST
सार

बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदा नहर खंड से जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी भैसार ढाई घाट तटबंध का जलस्तर शुक्रवार को 143.12 गेज था जो कि शनिवार को 143.28 गेज हो गया है। खतरे का निशान 143.650 पर है।

विज्ञापन
flood alert in shahjahanpur after more than two lakh cusecs of water released in Ganga
गांव के करीब पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में शनिवार को दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। शाहजहांपुर जिले में गंगा का जलस्तर पहले से ही खतरे के निशान के करीब है। दो दिन में पानी शाहजहांपुर आ जाने के मद्देनजर बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अभी से बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पानी गांवों में घुसने लगा है। कई गांवों में जाने वाले रास्तों में पानी भर गया है। फसले डूब गईं हैं।

विज्ञापन


शनिवार को बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदा नहर खंड से जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी भैसार ढाई घाट तटबंध का जलस्तर शुक्रवार को 143.12 गेज था जो कि शनिवार को 143.28 गेज हो गया है। खतरे का निशान 143.650 पर है। रामगंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार को 159.970 गेज था जो कि शनिवार को बढ़कर 160.070 गेज हो गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इश्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गर्रा और खन्नौत नदी के जलस्तर में गिरावट हुई है। नरौरा बैराज से गंगा नदी में शनिवार को 202578 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी में हरवेली बैराज, पीली डैम, खो बैराज, फीका बैराज, ढेला बैराज, लालपुर बैराज से कुल 39179 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गर्रा नदी में दियूनी बैराज से 3330 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

बाढ़ कंट्रोल रूप को किया गया अलर्ट

कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्देश दिए है कि अगर किसी भी क्षेत्र से शिकायत आती है तो संबंधित क्षेत्र के नोडल अधिकारी को तत्काल बताया जाए। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा।

बाढ़ में डूबी नदी किनारे की फसल

कलान क्षेत्र में शनिवार को क्षेत्र के लेखपाल ने रिपोर्ट में बताया है कि बाढ़ से 10 से 12 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गांवों में अभी पानी नहीं पहुंचा है। वहीं सदर क्षेत्र के लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्थिति सामान्य है। निचले इलाकों के खेतों में जलभराव हो गया है। इसमें सहबेगपुर क्षेत्र आता है।

गंगा का पानी बढ़ा गांवों की ओर

मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से ढाईघाट में चल रहे कांवड़ मेले में जिला पंचायत की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गईं हैं। बाढ़ का पानी ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा आजाद नगर की आबादी की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गांव के इशहाक, नाजिम, मो. रफी आदि ने बताया कि गंगा इसी तरह बढ़ती रही तो एक-दो दिन में इस्लाम नगर का दक्षिणी भाग भी जलमग्न हो जाएगा।

नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए अलर्ट पहले से ही जारी है। बाढ़ चौकियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। नावें तैयार हैं, गोताखोरों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। - संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन, बाढ़ प्रभारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed