{"_id":"69fa2f97f4c08c41340955cd","slug":"flagged-off-the-national-lok-adalat-publicity-vehicle-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-172512-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
कचहरी से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा। स्रोत : प्राधिकरण
शाहजहांपुर। नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि यह वाहन पांच से आठ मई तक शाहजहांपुर की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, गांवों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार करेगा। न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने न्यायालयों में लंबित मामलों को चिह्नित करें। इससे नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपेक्षा सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे। संवाद