{"_id":"58027c371a443207777170467fe6ea0a","slug":"fixed-several-positions-elected-unopposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष के दो पदों, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। इसकी औपचारिक घोषणा बाद में की जायेगी।
विज्ञापन
नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर अचल कुमार सक्सेना, आलोक द्विवेदी, जसविंदर सिंह बजाज, राजकुमार दीक्षित एवं रामभरोसे लाल के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभय कुमार, रामनरेश मिश्रा, वीरपाल सिंह (ओमवीर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष के दो पदों पर मो. सलीम अंसारी, शिवकांत मिश्रा चुनाव मैदान में बचे हैं, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अवधेश कुमार सक्सेना, अवनीश मिश्रा, मुकेश यादव के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर दिनेश कुमार मिश्र, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, उमेश सिंह चौहान के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होगा। संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए गोपाल कृष्ण दीक्षित, ओम सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, संजय सिंह यादव, सुशील कुमार भारती, विनीत कुमार मिश्र के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष के पद पर राजीव कुमार मिश्र व शिशुपाल सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य पद के लिए हरेंद्र कुमार राजवंशी, मो. उमर अली खां, अब्दुल मोईज सिद्दीकी, राजकुमार सिंह चौहान, संदीप कपूर, विनय कुमार सिंह एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य अश्वनी कुमार शर्मा, आदर्श मिश्रा, दीपक कुमार वर्मा, नदीम अहमद, राजनरायन गुप्ता, रिचा सक्सेना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। मतदान 17 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक राजीव सभागार में होगा। इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन