{"_id":"693ef1b489cd3e0796010f5e","slug":"five-people-including-husband-named-in-dowry-harassment-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160346-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच नामजद
विज्ञापन
जलालाबाद। दहेज की खातिर ससुराल से निकाले जाने के बाद मायके में रह रही गांव गुनारा की करिश्मा ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता की ससुराल पक्ष के पांच लाेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
करिश्मा ने पुलिस को बताया कि पिता निसार ने करीब छह साल पहले उसका निकाह गांव के मोहम्मद मीर से किया था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दस जुलाई को मारपीट कर उसे व उसके दोनों बेटों को घर से निकाल दिया।
इसकी शिकायत थाने में करने के बाद वह मायके में रहने लगी। 16 नवंबर को पति समेत ससुर ईमान शेर, सास शमीमा तथा देवर अफरोज और फिरोज मायके आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी हमलावर हो गए और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। वह किसी तरह बच गई, लेकिन घर में आग लगने पर आरोपी भाग गए। आग से घर का काफी सामान जल गया। थाने में तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। संवाद