फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people are involved in a gang that slaughters protected animals and sells their meat.

Shahjahanpur News: संरक्षित पशु की हत्या कर मांस बेचने वाले गिरोह में शामिल हैं पांच लोग

Wed, 12 Nov 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five people are involved in a gang that slaughters protected animals and sells their meat.
खुटार सीएचसी में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुजीबुर्रमान। स्रोत : पुलिस
खुटार। गांव बेला और तुलापुर के बीच सूखी नहर में संरक्षित पशु को मारकर मांस बेचने वाले गैंग में पांच लोग शामिल हैं। एक आरोपी मुजीबुर्रहमान उर्फ नेता को मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है। चार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नौ नवंबर की रात नहर के पास एक संरक्षित पशु को मार दिया गया था। दस नवंबर की सुबह नहर में उसका सिर, खाल, रस्सी मिलने पर पुलिस ने जांच की थी। खुटार के अवनीश मिश्रा ने मामले में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और एसओजी टीम आरोपियों का पता लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात आरोपी फिर से नहर के पास पशु मारने पहुंचे थे। पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी कर गांव जादौंपुर कलां के मुजीबुर्रहमान को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया था। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी का साथी पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुर का भूरे खां मौके से भाग निकला था। मुजीबुर्रहमान के पास से जानवर काटने के लिए कुल्हाड़ी, छुरी, लकड़ी का ओटा, रस्सी, टार्च, एक तमंचा, एक कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजीबुर्रहमान ने पुलिस को बताया कि वे लोग छुट्टा पशु को दिन में पकड़कर जंगल में बांध देते हैं और रात में पशु को मारकर मांस को गांवों में बेच देते हैं। मांस बेचने से मिले रुपयों को आपस में बांट लिया जाता है। नहर में उन लोगों ने ही संरक्षित पशु को मारा था और रात में फिर से पशु को मारने के लिए आ रहे थे, तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
--
ससुर ने सिखाया पशुओं को मारना
सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार मुजीबुर्रहमान ने पूछताछ में बताया कि उसका ससुर पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुर निवासी छोटे काफी दिन से संरक्षित पशुओं को मारकर मांस बेचता है। ससुर ने ही उसे पशु मारना और मांस बेचना सिखाया है। उसके साथ पशु हत्या के काम में पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज का जावेद उर्फ करिया, जफर, मूलरूप से केसरपुर और वर्तमान में पूरनपुर के रजागंज का कमरुल, केसरपुर का भूरे खां और मुजीबुर्रहमान का ससुर छोटे शामिल रहते हैं।

--
इलाज के बाद मुजीबुर्रहमान को कोर्ट में पेश किया गया है। उसके भागे हुए साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे।
प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

खुटार सीएचसी में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुजीबुर्रमान। स्रोत : पुलिस

खुटार सीएचसी में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुजीबुर्रमान। स्रोत : पुलिस

खुटार सीएचसी में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुजीबुर्रमान। स्रोत : पुलिस

खुटार सीएचसी में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुजीबुर्रमान। स्रोत : पुलिस

खुटार सीएचसी में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुजीबुर्रमान। स्रोत : पुलिस

खुटार सीएचसी में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुजीबुर्रमान। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed