फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five more electric buses found, operation will start soon

पांच और इलेक्ट्रिक बसें मिलीं, जल्द शुरू होगा संचालन

Tue, 17 May 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five more electric buses found, operation will start soon
शाहजहांपुर में संचालित इलेक्ट्रिक बस का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद, पुवायां और तिलहर आने-जाने वालों को जल्द प्रदूषण मुक्त व वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का मौका मिलेगा। शासन की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसें और उपलब्ध कराई गई हैं। इनका संचालन जल्द ही विभिन्न रूटों पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शाहजहांपुर समेत 12 नगर निगमों में 25-25 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की घोषणा की थी। पहले चरण में शाहजहांपुर को पांच इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त हुई थीं। इनके संचालन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया था। इन्हें शहर के अलग-अलग रूटों पर चलाया जा रहा था लेकिन बसों की कमाई न होने पर उन्हें अन्य नगर निकायों तक चलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में पांच इलेक्ट्रिक बसें शहर के ककरा न्यू सिटी स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर संचालित हो रही है जोकि बरेली मोड़, कांट, निगोही, चिनौर, आदि रूटों पर चलाई जा रही हैं। जिसके बाद बसों की कमाई बढ़ने लगी है। अब शासन की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसें और मिलने पर इन बसों का संचालन अन्य प्रस्तावित रूटों में जलालाबाद, पुवायां व तिलहर तक संचालन किया जा सकेगा। ताकि इन रूटों पर यात्रा करने वाले लोगों को आरामदायक सफर की सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों का होगा रजिस्ट्रेशन
- सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड जल्द ही पांच और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की कवायद में जुट गया है। नई बसों के रूट के लिए मंथन किया जा रहा है। मई के अंत तक नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।
कमांड कंट्रोल से होगी निगरानी
- इलेक्ट्रिक बस में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को कमांड कंट्रोल से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पैनिक बटन, वीटीएस और सीसीटीवी कैमरे काम करने लगेंगे। इस दिशा में सीटीएसएल की तरफ से कवायद की जा रही है।

पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। शासन की ओर से पांच और इलेक्ट्रिक बसें एक दिन पहले ही प्राप्त हुई हैं। इनके संचालन से पहले रजिस्ट्रेशन आदि की प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। 30 मई तक इस काम को पूरा कराने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त होनी थीं जिनमें 10 मिल गई हैं। - संदीप लाह, प्रभारी, इलेक्ट्रिक बस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed