फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five members of a family got burnt due to explosion due to gas leakage in Shahjahanpur

Shahjahanpur: गैस चूल्हा जलाते ही हुआ धमाका, घर का दरवाजा उखड़ा, परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे

Sat, 30 Mar 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 12:59 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मोहल्ला दिलाजक में शनिवार सुबह एक घर में हादसा हो गया। गैस चूल्हा जलाते ही तेज धमाके के साथ घर में आग लग गई। परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Five members of a family got burnt due to explosion due to gas leakage in Shahjahanpur
गैस लीक होने से हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजक में शनिवार सुबह नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी भैयालाल के घर में गैस चूल्हा जलाते ही तेज धमाका हो गया। आग लगने से घर के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने से यह घटना घटित हुई है।  
विज्ञापन


नगर निगम में संविदा सफाईकर्मी भैयालाल सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजक में रहते हैं। भैयालाल के साथ उनका बेटा अनुज और बहू रोहिणी, उनकी दो बच्चियां अनुष्का और अंशिका भी रहते हैं। सुबह करीब पांच बजे घर से अचानक धमाके की आवाज आई तो पड़ोसी भागकर पहुंच गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे का एक पल्ला दूर जाकर गिरा 
धमाका इतना जबरदस्त था कि भैयालाल के मकान के लोहे के गेट का एक पल्ला उखड़ कर दूर जा गिरा। कमरे में आग लगने से घर में मौजूद सभी पांच लोग झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और झुलसे हुए लोगों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आशंका है कि रात में गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खुला रह गया होगा और गैस रिसती रही। सुबह चाय बनाने के लिए जैसे ही आग जलाई, धमाका हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि झुलसे हुए लोगों की हालत गंभीर है। उनके बेहतर इलाज की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed