{"_id":"61f437d47aa38e3dcc28bb2f","slug":"five-animal-dead-from-ht-line-shahjahanpur-news-bly473807412","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच पशुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन कस्बे के बाहर खेतों में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में लगे लोहे के तारों पर गिर गया। करंट की चपेट में आकर तीन छुट्टा गोवंश पशुओं की मौत हो गई। दो कुत्ते भी करंट से मर गए। शुक्र रहा कि कोई ग्रामीण करंट की चपेट में नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गायों के शवों को विधिपूर्वक दफन करवा दिया। इससे पहले भी हाईटेंशन लाइन टूटने से घटनाएं होती रही हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विद्युत निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
विद्युत लाइन की चपेट में आकर गोवंशीय पशुओं की मौत के मामले में गोरक्षक संघ के जिला महासचिव अखिलेश मिश्रा की सूचना पर प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सीओ तिलहर और गढ़ियारंगीन पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम कराकर शव दफन कराए। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा ने एसडीओ और जेई के खिलाफ तहरीर गढ़ियारंगीन थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बरेली मंडल अध्यक्ष उत्तम त्रिपाठी, जिला महासचिव अखिलेश मिश्रा, जिला महामंत्री सत्यवीर यादव, जिला मंत्री विज्ञान मिश्रा, नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार, जिला उपाध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह, आकाश सैनी, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
जर्जर है पूरी विद्युत लाइन
जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र से गढ़ियारंगीन के आसपास गांव तक लाइन जाती है जो काफी जर्जर अवस्था में है। 24 घंटे तक निर्बाध लाइन नहीं चल पाती। कहीं न कहीं फाल्ट हो जाता है। जैतीपुर से गढ़ियारंगीन के आसपास क्षेत्र में करीब 22 से 25 किलोमीटर तक लाइन बिछी है। इससे मदनापुर तथा बदायूं क्षेत्र के कुछ गांवों में विद्युत सप्लाई होती है। लाइन जर्जर होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
उपकेंद्र बनने का सालों से इंतजार
गढ़ियारंगीन में विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित है। इसके लिए गढ़ियारंगीन के सुनहरा रामपुरा गांव में विद्युत उपकेंद्र के लिए जमीन भी अधिकृत कर ली गई। हालांकि अभी तक यहां विद्युत उपकेंद्र का निर्माण नहीं हो सका है। गढ़ियारंगीन क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र निर्माण होने से आसपास के दर्जनों गांव की बिजली की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। करीब एक लाख की आबादी को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति होगी। क्षेत्र के गढ़ियारंगीन, खमरिया, रमपुरा, घसा कल्याणपुर, अमरेडी, धुबला करीमनगर, पृथ्वीपुर, मौहटिया, जरगवा, लोचन नगला, खिरियारतन, फुला, कुनिया, मौजमनगर, कैसीनगला, पिपरथरा खूबपुर, पृथ्वीपुर, खजू गौटिया आदि गांव को पर्याप्त बिजली मिलेगी।
गढ़ियारंगीन में विद्युत उपकेंद्र के लिए जगह तो मिल गई है। निर्माण कार्य भी होगा। जहां कहीं भी जर्जर लाइन की शिकायत है। वहां लाइन सही कराई जाएगी।
विजय कुमार, एसडीओ कटरा