{"_id":"682b8a51093af1cab800d9ad","slug":"first-the-road-was-dug-and-then-the-encroachment-was-removed-shopkeepers-were-upset-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-144195-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पहले खोदी सड़क फिर हटाया अतिक्रमण, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पहले खोदी सड़क फिर हटाया अतिक्रमण, दुकानदार परेशान
Tue, 20 May 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 20 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संतोष कुमार, दुकानदार।
शाहजहांपुर। मोहनगंज स्थित अहमदुल्लाह शाह पार्क से तेज टंकी तिराहे तक ग्रीन रोड के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। इससे आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी का छिड़काव न होने और कीचड़ से इस मार्ग पर दुकानों पर ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। इससे दुकानदार भी परेशान हैं।
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत छह करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर सड़क बनाई जा रही है। इसका निर्माण एसएस कंफ्राजोन संस्था करा रही है। जनवरी, 2026 तक ग्रीन रोड का निर्माण पूरा होना है। अक्तूबर, 2024 में सड़क बनाने की स्वीकृति मिली थी। सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण काफी बाधा बन रहा था। कार्यदायी संस्था ने अतिक्रमण हटाने से पहले सड़क को उखाड़ दिया था। इससे सड़क पर धूल के गुबार उड़ने लगे। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। नगर निगम प्र्र्रशासन अब भी पूरा अतिक्रण हटा नहीं पाया है।
-- --
निर्माण करने से पहले ही सड़क छह माह पहले उखाड़ दी। सड़क पर लोगों का आवागमन बहुत कम हो गया है। इससे दुकानदारी आधी भी नहीं रह गई है।
संतोष कुमार
-- -- -
सड़क के निर्माण से पहले दुकान बहुत अच्छी चलती थी। अब तो दिन में एक भी ग्राहक आए तो बड़ी बात होती है। कभी-कभी तो बोहनी भी नहीं हो पाती है। धंधा ठप हो गया है।
विज्ञापन
एहसन खान
-- -- -
बैटरी का काम करते हैं। इस सड़क निर्माण के लिए काफी पहले से खोद दी गई। पहले काम अच्छा चलता था, लेकिन अब ग्राहक आते ही नहीं हैं। इससे धंधा चौपट हो गया है।
शानू, दुकानदार
-- -- -
- कोरोना काल में भी दुकान का किराया तो निकल आता था। अब तो जेब से किराया भरना पड़ रहा है। घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। अभी सड़क निर्माण में काफी समय लगेगा।
जावेद अली, दुकानदार
-- -
अतिक्रमण हटाने की वजह से सड़क निर्माण में थोड़ा विलंब हुआ है। लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया है। अभी तक 35 प्रतिशत काम हो चुका है। संभावना है कि चार माह में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क बनने का समय जनवरी 2026 तक है। बाकी सुंदरीकरण के कार्य बाद में किए जाएंगे।
आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता, निर्माण, नगर निगम