फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   firing on man near clock tower

घंटाघर के पास बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी

Sun, 20 Feb 2022 07:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
firing on man near clock tower
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल मोहम्मद हारुन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी हारुन को दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

22 वर्षीय हारुन का 11 फरवरी को बरेली मोड़ पर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलीलशर्की निवासी मलक दानिश से बाइक टकराने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि उस खुन्नस में दानिश ने 18 फरवरी को घंटाघर पर रोककर हारुन के साथ मारपीट की थी। 24 घंटे में जान से मारने की धमकी भी दी थी। शनिवार रात साढ़े नौ बजे हारुन अंटा मोहल्ला निवासी दोस्त बहाव के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। सुभाष टॉवर (घंटाघर) के कुछ आगे खंडेलवाल वाली गली में दो बाइकों पर सवार मलक दानिश व मोहल्ला ककरा निवासी अयान व तीन अन्य युवक आए और हारुन की बाइक को रोकने का प्रयास किया। हमलावरों को देखकर बहाव ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। तभी मलक दानिश ने तमंचे से हारुन पर गोली चला दी जो उसकी पीठ पर लगी। गोली लगने के बाद बहाव सीधे हारुन को उसके घर पर ले गया। पीछे से आए हमलावरों ने उसके घर पर कई राउंड फायर किए।
विज्ञापन

हारुन के भाई रमीज, रानू ने छत पर खड़े होकर शोर मचाया तो मोहल्ले वाले घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजन ने सदर थाने में सूचना दी। परिजनों ने हारुन को पहले एक निजी अस्पताल में दिखाया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पिता रशीद अहमद ने थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-घायल के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सरवणन टी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed