फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing near railway station, youth shot, attacker arrested

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग, युवक को लगी गोली, हमलावर गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Firing near railway station, youth shot, attacker arrested
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल गाजी खान। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में अशफाक नगर चौकी से चंद कदम की दूरी पर रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात करीब 12 बजे दो पक्षों में रंजिश के चलते फायरिंग हो गई। फायरिंग में मोहल्ला हाथीथान निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद गाजी खान हाथ पर गोली लगने से घायल हो गए। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीछा करके मोहल्ला एमनजई जलालनगर में छोटी रेलवे स्टेशन स्थित कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर हमलावर जिम ट्रेनर शानू उर्फ शाहनबाज व साहिल निवासी मोहल्ला मामूड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 12 बजे मोहम्मद गाजी अपने दोस्त राजा के साथ रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में छोले-भटूरे खा रहा था। इसी दौरान शानू अपने साथी साहिल के साथ पहुंचा। पुरानी रंजिश के चलते शानू की राजा से कहासुनी होने लगी। कुछ देर में मामला तूल पकड़ लिया। आरोप है कि शानू ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

एक गोली गाजी खान के हाथ में लगी। दूसरा फायर दुकान के शटर पर जा धंसा। फायरिंग होते ही वहां पर भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गाजी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गाजी ने बताया कि उसके दोस्त राजा का शानू से पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन माह पूर्व भी दोनों के बीच फायरिंग हुई थी, लेकिन तब समझौता हो गया था। रात होटल पर खाना खाने के दौरान शानू ने आकर तमंचा तान दिया। जिसे छीन लिया गया। बातचीत के बाद तमंचा वापस कर दिया गया। इसके बाद शानू ने गोली चला दी।
इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि गोली से घायल गाजी खान की ओर से मोहल्ला मामूड़ी निवासी शानू व साहिल के खिलाफ रात को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उनके कब्जे से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

--
आधी रात के बाद तक रहती है भीड़
रेलवे स्टेशन पर आधी रात के बाद तक लोगों की भीड़ रहती है। यात्रियाें के अलावा कई मोहल्लों के युवा बाइकों को खड़ा कर आधी सड़क घेरकर खड़ा कर देते हैं। इससे वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रेन से उतरने वाले लोगों को कार निकालना दूभर होता है। चौकी नजदीक होने के बावजूद जमघट पर शिकंजा नहीं कसा जाता। अशफाक नगर चौकी से पानी की टंकी के पास भी लोग देर रात तक बैठे देखे जा सकते हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल गाजी खान। स्रोत: जागरुक पाठक

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल गाजी खान। स्रोत: जागरुक पाठक

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल गाजी खान। स्रोत: जागरुक पाठक

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल गाजी खान। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed