{"_id":"66f1f7d2f040e586f501bf55","slug":"firing-near-police-station-due-to-money-transaction-bjp-mandal-president-survives-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-127743-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रुपये के लेनदेन में थाने के पास फायरिंग, भाजपा मंडल अध्यक्ष बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रुपये के लेनदेन में थाने के पास फायरिंग, भाजपा मंडल अध्यक्ष बचे
Tue, 24 Sep 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
मदनापुर। रुपये के लेनदेन का समझौता करने थाने पहुंचे दो पक्षों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्ष थाने के बाहर आ गए। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से एक व्यक्ति ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी सत्येंद्र सिंह का इस्माइलपुर निवासी लाल सिंह उर्फ लाली, हरसिमरन सिंह लाड़ी से रुपये और कंबाइन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। लाल सिंह उर्फ लाली पंचायत के लिए सत्येंद्र सिंह को थाने में लेकर आए थे। हरसिमरन सिंह के पक्ष के भूपेंद्र सिंह उर्फ बिंदा, शरदवीर सिंह, कर्मवीर सिंह निवासी पच्चड़ थाना क्षेत्र खुदागंज रंगदारी में रुपये हड़पने के लिए आए थे। उनके साथ आए गुरुबक्श सिंह व जज सिंह निवासी ग्राम कुदैया व दो-तीन अज्ञात लोगों ने थाने के अंदर ही गाली-गलौज शुरू कर दी। कहा कि थाने के बाहर आओ।
थाने के गेट पर हरसिमरन पक्ष के लोग झगड़ा करने पर अमादा हो गए। वहां से गुजर रहे कस्बा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मौके पर आ गए और बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच हरसिमरन सिंह के पक्ष की ओर से भूपेंद्र सिंह ने विजय सिंह के ऊपर लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। फायर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। इसी बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी में बैठकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स, सीओ सदर प्रयांक जैन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
-- -- -- -
मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाईं गईं हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रयांक जैन, सीओ सदर
-- -- --