{"_id":"5745f12a4f1c1bd24069080a","slug":"fire-in-house-by-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, तीन झुलसे
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन की दावत में अचानक सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में महिला समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के गांव बरीलालपुर निवासी अरविंद के तीन वर्षीय बेटे शिवम् का बुधवार को जन्मदिन था। घर पर सभी मेहमान आये हुए थे। घर में ही जन्म दिन को लेकर खाना बन रहा था। रसोई में अरविन्द की पत्नी 30 वर्षीय गुड्डी देवी खाना बना रहीं थीं। अचानक सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैलने लगी। रसोई में काम कर रही गुड्डी देवी जब तक निकलकर भागती तब तक आग ने उन्हें अपनी जद में ले लिया। इस दौरान गुड्डी देवी का भाई उसे बचाने पहुंचा तो उसको भी लपटों ने झुलसा दिया। आग बुझाने के लिए आगे आया अरविंद का भाई कृष्णपाल भी झुलस गया। आग देखते ही देखते छप्पर तक पहुंच गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ी गांव नहीं पहुंची। इस अग्निकांड में अरविंद का अनाज व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। परिजन झुलसे तीनों लोगों को सीएचसी निगोही पहुंचे, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।