फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire in field

कंबाइन की चिंगारी से लगी आग, पांच एकड़ गेहूं जला

Sun, 17 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
fire in field
अाग
कंबाइन से निकली चिंगारी ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और किसान की पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है।
विज्ञापन

गांव सरेली निवासी रामकुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपनी गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन लाया था। कंबाइन खेत में पहला फेरा लगाने के बाद गेहूं को ट्राली में गिराने लगी, इस दौरान कंबाइन के नीचे गेहूं की नरई में आग लग गई। चालक कंबाइन लेकर भाग निकला। उसके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग दौड़कर मौके पर पुहंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के चलते आग पूरे खेत में फैल गई और पांच एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

खेत के चारों तरफ गन्ना खड़ा होने के कारण आग दूसरे खेतों में नहीं फैल सकी और गांव के तमाम किसानों का नुकसान होने से बच गया। रामकुमार ने बताया कि गेहूं की पूरी फसल जल जाने से उसे भारी नुकसान हुआ है। फसल को तैयार करने में तमाम कर्ज आदि भी चढ़ गया था। फसल अच्छी होने से उसे उम्मीद थी कि कर्ज आदि निपट जाएगा, लेकिन आग ने सब कुछ जला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से 50 किवंटल गन्ना जला
बंडा। गांव बंडी निवासी जगनेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खेत में उसकी तीन बीघा पेड़ी खड़ी हुई थी। खेत में बीज का 50 क्विंटल गन्ना भी पड़ा हुआ था। पड़ोस के एक व्यक्ति ने अपने खेत में नरई में आग लगा दी। इससे उसके खेत के गन्ने में भी आग लग गई। आग से तीन बीघा पेड़ी और बीज का गन्ना जल गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed