{"_id":"66678a3cd9c9fcc5820fa1a4","slug":"fire-broke-out-in-the-hut-the-family-cried-after-seeing-the-house-turning-into-ashes-in-front-of-their-eyes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-120274-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: झोंपड़ी में लगी आग, आंखों के सामने गृहस्थी राख होती देख रो पड़ा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: झोंपड़ी में लगी आग, आंखों के सामने गृहस्थी राख होती देख रो पड़ा परिवार
Tue, 11 Jun 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
पैना में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर 132 केवी पैना उपकेंद्र के सामने बच्चूलाल की झोंपड़ी में सोमवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। गृहस्थी का सारा सामान आंखों के सामने राख होता देखकर परिवार के लोग रो पड़े। किसी तरह फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
इससे पूर्व परिजनों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लोगों ने दमकल कर्मियों को कॉल की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई, तब करीब एक घंटे के बाद वाहन के साथ दमकल कर्मी माैके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
पीड़ित के मुताबिक, आग में दस हजार रुपये, टीबी, बक्सा व जरूरी सामान जल गया है। बच्चूलाल ने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख को कूड़े के ढेर में डाल देते थे। कई बार विरोध करने के बाद भी वे लोग नहीं माने। इस वजह से सोमवार को उनकी झोंपड़ी में आग लग गई। अग्निकांड से पूरी झोंपड़ी जलने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
घर में रखे थे दो सिलिंडर, मची खलबली
-झोंपड़ी में आग लगने के दौरान दो गैस सिलिंडर झोंपड़ी में रखे हाेने की सूचना से खलबली मच गई। लोगों को डर था कि कहीं सिलिंडर फट न जाए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पता चला कि सिलिंडर खाली थे। इसके आद आग बुझाने में लोगों ने मदद की।