{"_id":"67196b9de18bddd1770f4fa5","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-carpet-artisans-house-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-129845-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कालीन कारीगर के घर शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कालीन कारीगर के घर शार्ट सर्किट से लगी आग
Thu, 24 Oct 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। कस्बे से सटे गांव शेेरगढ़ में कालीन कारीगर रियासत के घर बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में बेटी के विवाह को बचाकर रखी रकम समेत उसके दहेज और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। बुनाई के अड्डे पर तैयार हो रही कालीन भी जलकर राख हो गई।
बिजली के तार से उठी चिंगारी कालीन बुनाई के अड्डे के ऊपर तने तिरपाल पर गिरी। तिरपाल जलने से उसकी जलती हुई बूंदें टपकने से पूरे घर में आग फैल गई। घर के लोग जान बचाकर बाहर भागकर खड़े हो गए। कुछ देर में पूरे घर को आग की लपटों ने घेर लिया। लोगों ने मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी गांव पहुंच गई, लेकिन तब तक लपटें शांत हो चुकी थीं।
दमकल कर्मचारियों ने घर में कई जगह आग से उठ रहे धुएं पर पानी की बौछार की। कालीन कारीगर के अनुसार, घर में कालीन के अड्डे पर लगी कालीन एक-दो दिन में तैयार होने वाली थी, लेकिन वह भी राख में बदल गई। बताया कि बेटी के दहेज के लिए जुटाया लाखों रुपये का सामान, एक लाख रुपये नकद, पांच क्विंटल गेहूं और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। आग ने इतना भी नहीं छोड़ा कि एक वक्त की रोटी नसीब हो सके। कालीन अड्डे के मालिक सभासद शहजाद हुसैन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।