{"_id":"651573257ea49c1a6108b957","slug":"fire-broke-out-due-to-leaking-cylinder-six-members-of-the-same-family-got-burnt-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-5550-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, एक ही परिवार के छह सदस्य झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, एक ही परिवार के छह सदस्य झुलसे
विज्ञापन
सिलेंडर लीक होने की खबर में बंडा सीएचस में भर्ती रामप्रसाद। संवाद
बुधवार रात खाना बनाते समय हुआ हादसा, राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
बंडा। गांव नभीची में घर में खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर लीक हो गया। आग लगने से परिवार के छह सदस्य झुलस गए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को राजकीय मेडिकली कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव नभीची निवासी रामप्रसाद के घर पर बुधवार रात करीब नौ बजे खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक सिलिंडर लीक हो गया। इससे सिलिंडर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया तो छह लोग झुलस गए और घर में रखे कपड़े जल गए।
आसपड़ोस के लोग भी मदद में आ गए। जल रहे सिलिंडर को बाहर नाली में फेंक दिया गया। इसके बाद सभी को बंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। झुलसे हुए लोगों में राम प्रसाद (65), रामप्रसाद की पत्नी गोमती, उनके बेटे रमेश, रमेश की पत्नी अनीता देवी, रमेश के बेटे कार्तिक और रामप्रसाद की बहू ममता देवी हैं। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।