{"_id":"6a3edaedd9e69643270cbeb6","slug":"fire-breaks-out-in-house-due-to-short-circuit-belongings-gutted-family-has-a-narrow-escape-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177254-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग... सामान जला, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग... सामान जला, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
खुदागंज के मोहल्ला कायस्थान में हर्षित के मकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
खुदागंज। कायस्थान मोहल्ले में हर्षित भारद्वाज के घर में बृहस्पतिवार को मध्यरात्रि के बाद करीब तीन बजे बिजली के शॉर्टसर्किट से आग लग गई। गहरी नींद में सोए घरवालों को धुएं से घुटन के साथ तपिश महसूस हुई। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। घरवालों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजे को तोड़कर परिवार वालों को बाहर निकाला। परिजन बाल-बाल बचे।
घर में दूसरी मंजिल पर सो रहे हर्षित के छोटे भाई अमन भारद्वाज आग की तेज लपटों के कारण छत पर ही फंसे रह गए। आग से छत एवं दीवार का प्लास्टर टूट-टूटकर गिरने लगा। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली बंद कराई। घर के अंदर जा रही लाइन को काटा गया और मोहल्ले वालों की मदद से परिवार के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग को काबू किया। इस दौरान हजारों रुपये कीमत का सामान जल गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कूलर में लगी आग को बुझाया
शाहजहांपुर। दमकल यूनिट की टीम के कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण के दौरान मोहल्ला मुल्लाखेल में एक मकान में कूलर में आग लगने से खलबली मच गई। फायरमैन हरिओम, जयकरण, नीतीश ने तत्काल अग्निशामक यंत्र लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। एफएसओ के अनुसार, त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होने से बच गई। संवाद