{"_id":"683ca33553de49b0950bbc74","slug":"fir-lodged-against-three-people-including-girlfriend-for-inciting-suicide-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145091-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमिका समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमिका समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में लाल पुल पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत के मामले में उसकी प्रेमिका समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के चिनौर निवासी राजेश राठौर ने थाना सदर बाजार में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटे निखिल राठौर का उसके साथ कोचिंग पढ़ने वाली छात्रा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार बेटे व छात्र को समझाया था। छात्रा ने कहा था कि निखिल से प्यार करती हूं। उसी के साथ शादी करुंगी, नहीं तो जान दे दूंगी। उन्होंने लड़की के पिता से बात की तो वह आग बबूला हो गए।
बोले- लड़के को समझा लो, नहीं तो उसे रास्ते से हटवा दूंगा। राजेश राठौर ने बताया कि 30 मई की शाम बेटे की मोबाइल पर उसकी प्रेमिका से बात हुई, फिर उसके पिता व भाई से बात हुई है। आरोप है कि उन लोगों ने बेटे को प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या करने के लिए उकसाया। तभी निखिल ने लालपुल पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।