फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fine of more than one crore on adulterators, Rs 19 lakh also recovered

Shahjahanpur News: मिलावटखोरों पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना, 19 लाख रुपये वसूले भी

Tue, 11 Jun 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Fine of more than one crore on adulterators, Rs 19 lakh also recovered
शाहजहांपुर। एडीएम प्रशासन न्यायालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 149 मिलावटखोरों के खिलाफ एक करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। इनमें 18 लाख रुपये की वसूली की गई। बाकी के खिलाफ आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से नमूनों को जांच के लिए लखनऊ व अन्य लैब में भेजा गया था। इनमें 149 नमूनों की रिपोर्ट अधोमानक आई थी। इनमें दूध, पनीर, मिठाई, खाद्य तेल, खोया आदि के नमूने शामिल थे।
विज्ञापन

मिलावटखोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया और एडीएम प्रशासन कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया। इसमें एक करोड़ एक लाख 21 हजार 50 रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अप्रैल और मई में सात लाख से अधिक का जुर्माना
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल और मई में नमूने संदिग्ध पाए जाने पर जांच के लिए भेजे थे। इसमें 28 नमूने अधोमानक पाए गए। इसमें मिलाटवखोरों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया और कोर्ट में विचाराधीन रहे। एडीएम प्रशासन कोर्ट ने सभी मामलों में सात लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें दूध, दही, पनीर, खाद्य तेल, मसाले आदि के नमूने शामिल थे। आरोपियों से खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर लिया है। वसूली प्रक्रिया अभी जारी है।
-----
जो नमूने अधोमानक पाए गए। उन मामलों में आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed