फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finance Minister took stock of the flood affected areas with officials

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Thu, 11 Jul 2024 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister took stock of the flood affected areas with officials
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना दोपहर बाद लखनऊ से शहर में पहुंच गए। उन्होंने डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक मीणा व नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्रा के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि अतिव़ृष्टि की वजह से नदियों में बाढ़ आई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को देखा है। निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बाढ़ पीड़ितों के लिए गन्ना शोध संस्थान में ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के सभी अधिकारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान वित्तमंत्री ने हनुमत धाम, पुत्तू लाल चौराहा, रेती आदि मोहल्लों की स्थिति को देखा। इसके साथ ही डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक मीणा, नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्रा, महापौर अर्चना वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पूरे दिन निरीक्षण किया। बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कंट्रोल रूम में दिनभर बजती रहीं घंटी
कलक्ट्रेट में बनाए गए बाढ़ राहत कंट्रोल रूम में रात में खन्नौत नदी का पानी बढ़ने के साथ ही घंटियां बजना शुरू हो गईं। हर फोन पर लोग यही शिकायत कर रहे थे कि उनके मोहल्ले में पानी घुस गया है। उनके घर में पानी घुस गया है। अधिकतर शिकायत लौका, दलेलगंल, लोधीपुर, सुभाषनगर और बृज विहार इलाके से पहुंचीं। शिकायतों को सुनने के बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने तुरंत नाव की व्यवस्था कराई और अधिक प्रभावित क्षेत्रों में नाव की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम कर्मचारियों के मुताबिक रात से लेकर शाम छह बजे तक 300 से अधिक शिकायतें आईं जिनका समाधान कराया गया।

-
सेल्फी के चक्कर में खतरे में डाल रहे जान
एक तरफ बाढ़ के पानी से शहर में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं कुछ लोग नदियों के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई है। कुछ लोग रील बनाने में भी लगे हुए थे। राहत कार्य में लगे सेना के जवान और निरीक्षण करने पहुंच रहे अधिकारियों के साथ भी लोग सेल्फी लेते रहे। अधिकारी और पुलिसकर्मी लोगों को लगातार चेतावनी देते रहे कि सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम न डालें। पैर फिसलने से हादसे का शिकार हो सकते हैं। इस बीच पुलिसकर्मी लोगों को पानी से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए माइक से एनाउंस भी करते रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed