फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finance Minister inaugurated the crushing season of Rosa Sugar Mill.

Shahjahanpur News: रोजा चीनी मिल के पेराई सत्र का वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

Sun, 09 Nov 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister inaugurated the crushing season of Rosa Sugar Mill.
रोजा चीनी मिल में केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते वित्त मंत्री सुरेश कुमा - फोटो : सांकेतिक
रोजा। रोजा चीनी मिल में रविवार को सुबह वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अन्य कई जनप्रतिनिधियाें के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर तौल कांटों पर पहली ट्राॅली लेकर पहुंचे किसानों और ट्रक चालको को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित जितेंद्र पांडेय ने विधिवत हवन-पूजन कराया। मिल के महाप्रबंधक पंकज गोयनका, प्रदीप कुमार तोमर, अवधेश गुप्ता, दिनेश सिंह, सौरभ दुबे आदि ने आहुति दी। बाद में मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सांसद अरुण कुमार सागर, विधायक अरविंद कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित, गन्ना समिति के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह और महाप्रबंधक के साथ केन कैरियर में गन्ना डाल कर नए पेराई सत्र की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, भावलखेड़ा के ब्लाॅक प्रमुख राजाराम, कौशल मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा, मिल के अधिशाषी उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, गन्ना प्रबंधक रवींद्र सिंह, शरद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed