फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Filter water plant installed from closed lakhs

बंद पड़ा लाखों की कीमत से लगा फिल्टर वाटर प्लांट

Wed, 23 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Filter water plant installed from closed lakhs
शाहजहांपुर में टाउनहाल ओवरब्रिज के पास बने सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन पर लगी फि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में टाउनहॉल ओवरब्रिज के पास लाखों रुपये खर्च कर लगाया आरओ वाटर प्लांट निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। आरओ वाटर प्लांट से लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। अब गर्मियों का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में वाटर प्लांट न चलने से उसकी उपयोगिता ही खत्म हो गई है।
विज्ञापन

नगरवासियों व राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टाउनहाल ओवरब्रिज के पास सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन की स्थापना की गई थी। इसकी लागत करीब 28 लाख रुपये है। इस स्टेशन का निर्माण कराने वाली संस्था मैसर्स ब्रेस फाउंडेशन को भवन उपलब्ध कराने का काम नगर निगम की ओर से किया। इसके एवज में बेचे गए पानी से होने वाली कमाई का 10 प्रतिशत नगर निगम को भुगतान देने का समझौता किया था।
विज्ञापन

लेकिन उद्घाटन के दूसरे दिन से पानी नहीं मिल रहा है। अब यह प्यूरीफिकेशन स्टेशन बंद पड़ा रहता है। इसमें लगी पानी को फिल्टर करने की मशीन सर्विस के अभाव में खराब हो गई है। इसको ठीक नहीं कराया जा रहा। नलों की टोटियों को चोर खोल ले गए हैं। खुद को स्टेशन का संचालक बताने वाले नितिन वर्मा का कहना है कि वह रोजाना आते हैं। शटर का ताला खोलते हैं। टंकियों में पानी भरा जाता है, लेकिन फिल्टर मशीन काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी सर्विस होनी है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को बताया था। उद्घाटन होने के बाद कुछ दिन आरओ प्लांट काम कर रहा था, पर यहां कोई पानी ही लेने नहीं आता था। इसका कारण स्टेशन को स्थापित करने की सही जगह का न होना भी है। बताया कि इसको बाजार, रोडवेज, कचहरी, तहसील, अस्पताल जैसे स्थानों पर स्थापित किया जाना चाहिए था, जहां पर लोगों का आना-जाना रहता है।
एग्रीमेंट करने नहीं आ रहा ठेकेदार
सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन के बंद रहने को लेकर नगर निगम के जलकल विभाग के सहायक जल प्रबंधक प्रेमचंद्र आर्य कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। पहले उन्होंने बताया कि टेंडर होना है। संबंधित ठेकेदार को पत्र लिखा गया था, लेकिन वह एग्रीमेंट करने के लिए नहीं आया है। फिर बोले कि वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन को लीज पर दिया गया था। एग्रीमेंट में समस्या आ रही है।

नगर निगम की ओर से सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन की स्थापना के लिए ब्रेस फाउंडेशन को स्थान उपलब्ध कराया था। इसमें लगे आरओ वाटर प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी संस्था की है। स्टेशन से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए शुरू कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed