फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fight between two parties in Karnapur, six injured

Shahjahanpur News: करनापुर में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Wed, 25 Jun 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Karnapur, six injured
पुवायां। गांव करनापुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी, लेकिन रात आठ बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव मदनापुर के फिरासत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव के पास एक खेत खरीदा था। मौके पर जमीन कम होने के कारण उन्होंने पैमाइश के लिए वाद दायर कर रखा है। बुधवार को नायब तहसीलदार पंकज कुमार और लेखपाल खेत का मुआयना करने गए थे। मुआयने के बाद दूसरे पक्ष से फूल मियां मौके पर आए और विवाद करने लगे तो वह घर चले आए। बाद में दूसरे पक्ष के चार लोगों ने उनके घर पर हमलाकर उन्हें, पत्नी जुबैदा, पुत्र उमर, मुज्जमिल को पीटकर घायल कर दिया। मुजम्मिल की पत्नी सलमा ने झाले लूटने की बात भी कही है।

उधर, दूसरे पक्ष से फूलमियां ने पुलिस को बताया कि जमीन के विवाद में फिरासत आदि ने हमलाकर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बचाने आए लड्डन खां को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने छह लोगों का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed