{"_id":"6251d8950acd9a6d9b685f29","slug":"fight-between-jip-president-s-brother-in-law-and-bsf-jawan-shahjahanpur-news-bly4809429194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर और बीएसएफ जवान के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर और बीएसएफ जवान के बीच मारपीट
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एमएलसी चुनाव को मतदान के दौरान जिला पंचायत बूथ पर हुई मारपीट में चोट लगने से घायल ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एमएलसी के लिए शनिवार को हुए मतदान के दौरान जिला पंचायत सभागार के बूथ पर विवाद हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के देवर अभय यादव और बीएसएफ के जवान में मारपीट हो गई। अभय यादव दिव्यांग मतदाता की वोट डलवाने में मदद के लिए जा रहे थे। जवान ने रोका तो मारपीट होने लगे। दोनों को चोट आई हैं। सुरक्षाकर्मी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के पुत्र अभय यादव नियामतपुर गांव के प्रधान हैं। उनके भाई अजय प्रताप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, जबकि भाभी ममता यादव वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। एमएलसी चुनाव में बूथ पर अभय यादव को सहायक के तौर पर लगाया गया था, जबकि उनके बड़े भाई अजय यादव एजेंट थे। सुबह करीब दस बजे एक दिव्यांग मतदाता वोट डालने आया था। उसने अभय यादव से वोट डलवाने के लिए मदद के लिए कहा।
जैसे ही अभय मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे तो बीएसएफ के जवान ने उन्हें रोक दिया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर अभय यादव व बीएसएफ के जवान में मारपीट हो गई। अभय के सिर में और जवान के चेहरे पर चोट लगी है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच हुए विवाद के दौरान किसी तरह मामले शांत कराया। सदर बाजार पुलिस के सिपाहियों के साथ घायल जवान को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी मामले को मामूली कहासुनी कहते हुए दबा रही है। दोनों ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
बूथ पर पहुंचे भाजपा नेता रोके गए
बेटे से विवाद होने के बाद भाजपा नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव भी महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के साथ बूथ पर पहुंचे। पुलिस ने टकराव की आशंका के चलते भाजपाइयों को गेट पर रोक दिया। इस बीच सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
-बीएसएफ जवान और अभय यादव के बीच मतदान केंद्र के अंदर और बाहर जाने को लेकर गलतफहमी के चलते विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। -संजय कुमार, एसपी सिटी।
-बेटे अभय यादव से मामूली कहासुनी हो गई थी। कोई बड़ी बात नहीं थी। मुकदमा दर्ज कराने जैसा कोई मामला नहीं है। -वीरेंद्र पाल सिंह यादव, भाजपा नेता

शाहजहांपुर में जिला पंचायत बूथ पर मतदान के दौरान विवाद के बाद जिला पंचायत के गेट पर भाजपा के महान?- फोटो : SHAHJAHANPUR