फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fifteen youths Held A hand-Duje

पंद्रह युवाओं ने थामा एक-दूजे का हाथ

Fri, 15 May 2015 11:43 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 15 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fifteen youths Held A hand-Duje
यज्ञसेनी वैश्य समाज के सामूहिक विवाह समारोह में दूसरे दिन भी खूब रौनक रही। देश के कई राज्यों से आए परिवारों ने अपने बेटे-बेटियों के लिए रिश्तों की तलाश की। देर शाम तय रिश्तों के अनुसार जयमाल कार्यक्रम और रात को सामूहिक रूप से भांवरों की परंपरा पूरी की गई। आयोजन समिति ने अपनी क्षमतानुसार नवदंपतियों को उपहार और बायना देकर विदा किया। समारोह में कुल 15 युवक-युवतियों के रिश्ते तय हुए।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में शुक्रवार को भी हजारों महिलाएं और पुरुष विवाह योग्य बेटे-बेटियों को लेकर पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदाें के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, हावड़ा, अहमदाबाद, मध्य प्रदेश आदि से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब चार हजार लोग समारोह की शोभा बढ़ा रहे हैं, इनके आवास, खानपान आदि की व्यवस्था तो समिति ने की ही है, साथ ही अपने खर्चे पर ही वैवाहिक कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन का काम सुबह से ही कराया जा रहा है।  
विज्ञापन

देर शाम मुख्य अतिथि भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष राम सनेही गुप्ता आदि के साथ आयोजन स्थल पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। रात को सामूहिक रूप से भांवरें और कन्यादान किया गया। जयमाल से पहले बाबा विश्वनाथ जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना और स्वागत प्रस्तुत किया। संचालन राजीव कृष्ण अग्रवाल ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक नवदंपति को मिले उपहार
यज्ञसेनी वैश्य समाज ने आपसी सहयोग से प्रत्येक जोड़े को सात-सात बर्तन, पांच साड़ियां, एक मंगलसूत्र
तीन जोड़ी बिछिया, एक एयर बैग, एक दीवार घड़ी, श्रंगार किट, पूजा किट आदि उपहार के साथ बायना भी भेंट किया है।

इन्होंने संभाली व्यवस्था की जिम्मेदारी
आदर्श सामूहिक विवाह की व्यवस्था को संभालने के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। मुख्य रूप से कृष्ण कुमार गर्ग, विनोद अग्रवाल, अनुज गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अरुण खंडेलवाल, यशोदानंदन, हरिओम शर्मा, विनय गुप्ता, पंकज गुप्ता, अरुण दीक्षित, जेपी मिश्रा, विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, नरेश गुप्ता, पप्पी, प्रकाश दीप, अमित गुप्ता, संध्या गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, अंशु गुप्ता, सरोज गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता,  आदि का योगदान रहा।  


कौन किसका बना जीवन साथी
सामूहिक विवाह में उन्नाव की रिंकी गुप्ता का विवाह लखीमपुर के विनय गुप्ता, बहराइच की सारिका गुप्ता का जलालाबाद के सागर गुप्ता, लखनऊ की काजल के साथ आगरा के विकास गुप्ता, शाहाबाद की नेहा से राकेश गुप्ता, लखीमपुर की प्रियंका के साथ बीसलपुर के सूरज गुप्ता, बरबर खीरी की महिमा के साथ जंग बहादुरगंज के गौरव गुप्ता, गोला की शिवानी से शाहजहांपुर के राहुल गुप्ता, लखनऊ की स्नेहा से लखीमपुर के रामजी गुप्ता, बहराइच की ज्योति से खीरी के आशीष गुप्ता, हरदोई की कंचन से लखीमपुर के अभिषेक गुप्ता, हरदोई की पिंकी से यहीं के राकेश गुप्ता, पुवायां की निधि से फर्रुखाबाद के मोहित गुप्ता, सिंधौली सीतापुर की ममता से हरदोई के अंकित गुप्ता, जंगबहादुरगंज की अंकिता से पिहानी हरदोई के आकाश गुप्ता का विवाह हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed