फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fierce fire in sari shop, goods worth millions burnt

साड़ियों की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जला

Thu, 27 Aug 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in sari shop, goods worth millions burnt
शाहजहांपुर। शहर के गुदड़ी बाजार मुन्नूगंज फाटक के पास बुधवार सुबह एक साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। बीच बाजार में आग लगने से करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। दुकान मालिक के मुताबिक बिजली मीटर में शार्ट सर्किट होने से आग लगी होगी।
विज्ञापन

शहर के भारद्वाजी मोहल्ला निवासी वीरपाल की कोतवाली इलाके में स्थित गुदड़ी बाजार में कृष्णा साड़ी सेंटर नाम से दुकान है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जीएसटी के कागजात निकालने के लिए उन्होंने कुछ देर के लिए दुकान खोली और फिर ताले डालकर चले गए। उनके जाने के करीब 20 मिनट बाद आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा। इस पर भाई ने इसकी सूचना वीरपाल को दी। मगर तब तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग को विकराल होते देख आसपास के लोगों ने शटर तोड़कर आग बुझाना शुरू कर दिया। वीरपाल के मुताबिक वह मौके पर पहुंचे तो पूरी दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी। आसपास के लोग घबराकर इधर-उधर भाग रहे थे। कुछ लोग सबमर्सिबल चलाकर पानी डालने में जुटे थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे मेें आग पर काबू पा लिया। कहीं तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वीरपाल ने बताया कि गुदड़ी मार्केट में वोल्टेज कम ज्यादा होते रहते हैं। इससे दुकान में लगे बिजली मीटर में शार्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग लग गई। दुकान में लाखों रुपये का माल था, जो सारा जल गया। दुकानदारों के मुताबिक लगभग छह साल पहले भी इसी दुकान में आग लगी थी।
विज्ञापन

मुश्किल से पहुंची फायर ब्रिगेड
गुदड़ी बाजार घटनी आबादी वाला इलाका है। सड़कें भी संकरी हैं, इसके चलते फायर ब्रिगेड को भी वहां तक पहुंचने में समय लगा। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू न किया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed