फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Female student dies after being bitten by a snake while sleeping in bed.

Shahjahanpur News: बेड पर सो रही छात्रा की सांप के डसने से मौत

Thu, 28 May 2026 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Female student dies after being bitten by a snake while sleeping in bed.
कलान। क्षेत्र के मोहल्ला धूमनाथ नगर निवासी सुमित श्रीवास्तव उर्फ बड़े की 13 वर्षीय पुत्री गुंजन की सांप के डसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात रोजाना की तरह गुंजन अपने कमरे में बेड पर सो गई। रात करीब एक बजे वह चीखते हुए उठ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन घबरा गए। रात करीब तीन बजे परिजनों को शक हुआ कि गुंजन को किसी सांप ने डस लिया है। परिजन निजी वाहन से उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने देर से पहुंचने की बात कहकर इलाज में टालमटोल किया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे वापस घर ले आए और झाड़-फूंक के साथ कई निजी अस्पतालों में भी दिखाया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। कुछ देर बाद गुंजन ने दम तोड़ दिया। गुंजन मिथिलेश कुमारी इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। गुंजन की मौत से मां साधना, पिता सुमित और बड़े भाई शगुन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed