25 यूपी वटालियन एरिया में चल रहे आईजीसी-प्री टीएससी गर्ल्स और सीएटीसी 101 कैंप में प्रतिभाग रहे यूपी के सभी 11 ग्रुपों के कैडेट्स ने बाधा दौड़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महिला कैडेट्स ने जमकर पसीना बहाया। ओआईसी कर्नल केएस शहरावत ने बताया कि कैंप में चयनित कैडेट्स को यूपी टीम का प्रतिनिधित्व सौंपा जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अन्य राज्यों की कैडेट्स को चुनौती देंगी। उन्होंने बताया कि बाधा दौड़ में पारंगत हुए बिना कोई भी काबिल सैनिक नहीं बन सकता क्योंकि युद्ध के दौरान सैनिकों को ऊबड़-खाबड़ स्थलों, गड्ढों, खाइयों को पार करना पड़ता है। इसलिए बाधा दौड़ और ड्रिल का म हत्व सर्वाधिक है। कैंप कमांडेंट कीर्ति चक्र मेजर सुशील कुमार सिंह ने महिला कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब सेना में शामिल हुईं साहसी महिलाएं लड़ाकू विमान भी उड़ाने लगी है, जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण में कर्नल बलराज सरदाना, लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय, कैप्टन ज्योति चौधरी, मेजन अनिल मालवीय, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश, लेफ्टिनेंट अनिलेश सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार प्रेम सिंह, सूबेदार मेजर भारत सिंह, जेसीओ दर्शन सिंह, बल्देव सिंह, सीएचएम रमेश कुमार, बीएचएम राजू राय आदि का योगदान रहा।