{"_id":"695aac79ee006669880a724b","slug":"female-athletes-are-sweating-it-out-for-the-national-and-state-level-weightlifting-leagues-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162116-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग लीग के लिए महिला खिलाड़ी बहा रहीं पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग लीग के लिए महिला खिलाड़ी बहा रहीं पसीना
विज्ञापन
शाहजहांपुर में वेट लिफ्टिंग का अभ्यास करती महिला खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
शाहजहांपुर। भारतीय भारत्तोलन संघ के तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया नेशनल वेटलिफ्टिंग वूमेन लीग व उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन एसोसिएशन की राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आठ से 14 जनवरी तक मोदीनगर गाजियाबाद में होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए महिला खिलाड़ी अभ्यास कर रहीं हैं।
खेलो इंडिया नेशनल वेटलिफ्टिंग वूमेन लीग में सिंधौली के ग्राम महाऊ दुर्ग की रोली वर्मा 48 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच व राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय वर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले की वेटलिफ्टिंग टीम से सात खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
इसमें बालिका वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में रोली वर्मा, 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी देवी व बालक वर्ग के 56 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव, 60 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील कुमार, दिव्यांशु, विनोद कुमार और अखिलेश यादव प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम के पंजीकृत खिलाड़ी अभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।