{"_id":"67b8d17daf64a1a5110a3c2a","slug":"fear-of-accidents-due-to-potholes-on-the-roads-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138199-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़कों पर गड्ढे होने से हादसा होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़कों पर गड्ढे होने से हादसा होने का डर
Sat, 22 Feb 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अंटा चौराहा पर सीवर के लीक होने से खोदाई करता कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। नगरीय क्षेत्र में सीवर लाइन की वजह से कई जगहों पर गड्ढे होने से हादसा हाेने का खतरा बना है। कुछ जगह पर गड्ढों से पानी रिस रहा है, लेकिन उसे सही करने की जरूरत नहीं समझी गई है।
अंटा चौराहा से अंजान चौकी वाले मार्ग पर चार दिन पहले सीवर लाइन के चलते सड़क धंस गई थी। आसपास के दुकानदारों ने दुर्घटना बचाने के उद्देश्य से गड्ढे के चारों ओर ईंटें रख दीं थीं। इस गड्ढे को सही करने के बजाये लंबा खोद दिया और उस पर पुलिस का बैरियर रख दिया। इस वजह से चार पहिया दो वाहन एक साथ निकलना मुश्किल हो रहा है, साथ ही बैरियर के चलते हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। कई दिन बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। अंटा चौराहा से आगे सीवर लाइन लीक होने के चलते सड़क को खोद दिया। पूरे दिन इस पर काम चलता रहा। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रही। सपा कार्यालय के पास सीवर लाइन लीक होने से पानी आ रहा है।