फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fault in 33 KV line of Abdullaganj sub-centre, people yearn for water

Shahjahanpur News: अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट, पानी के लिए तरसे लोग

Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fault in 33 KV line of Abdullaganj sub-centre, people yearn for water
शाहजहांपुर। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन बुधवार को तड़के फॉल्ट की भेंट चढ़ गई। इसके चलते करीब चार घंटे तक लोग बिजली के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

सुबह बिजली जाने से लोगों की नींद टूट गई, साथ ही पानी का संकट खड़ा हो गया। इस दौरान करीब नौ हजार उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह करीब साढ़े चार बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन बंद हो गई। एसएसओ ने लाइन लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद जेई को सूचना देकर लाइन पर गश्त को शुरू कराया।
विज्ञापन

तड़के बिजली जाने से गर्मी की वजह से लोगों की नींद टूट गई। पानी की आपूर्ति भी लोगों को नहीं मिल सकी। बिजली नहीं आने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। स्टाफ ने लाइन पर गश्त शुरू की तो एक इंसुलेटर पंक्चर मिला। साढ़े आठ बजे फॉल्ट को सही कर दिया। इसके बाद मेहमान शाह, अब्दुल्लागंज, वाजिदखेल, अजीजगंज, चारखंभा, केरुगंज, कच्चा कटरा आदि मोहल्लों की आपूर्ति को बहाल किया जा सका। जमौर इकनौरा फीडर में 11 केवी लाइन का तार टूटने से बिजली गायब रही। निगोही रोड उपकेंद्र के पुलिस लाइन में बंच लाइन जलने से आपूर्ति बाधित रही। शाम में निसरजई फीडर पर जुग्गन वाली गली में तार टूटने के चलते दो घंटे तक करीब दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed