फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father and two sons sentenced to life imprisonment for murder by shooting

Shahjahanpur News: गोली मारकर हत्या में पिता और दो पुत्रों को आजीवन कारावास

Tue, 07 Oct 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Father and two sons sentenced to life imprisonment for murder by shooting
शाहजहांपुर। युवक की गोली मारकर हत्या के मुकदमे में अदालत ने पिता और उसके दो पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

पुवायां थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के रहने वाले देव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल 2021 की शाम करीब छह बजे उसके भाई सर्वेश सिंह अपने खेत पर गन्ने की बोआई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। नन्हेलाल के खेत के पास गांव के रामकुमार उसके भाई को देखकर गाली देने लगे। उसके भाई ने गालियां देने से मना किया तो उसने अपने भाई जबर, कमलेश, नन्हें उर्फ आदेश और पिता शिव सिंह को बुला लिया।
शोरशराबा सुनकर सर्वेश के भाई रूम सिंह और प्रदीप भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों को देखकर वे लोग आगबबूला हो गए। कहने लगे कि सर्वेश बहुत नेता बनता है। आज उसको जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सभी ने एकराय होकर हमला कर दिया। रामकुमार ने तमंचा निकालकर सर्वेश को गोली मार दी।
विज्ञापन

ये देखकर सर्वेश पक्ष के लोगों ने रामकुमार को अपने बचाव के लिए डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए। सर्वेश को पुवायां सीएचसी लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सर्वेश को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रामकुमार, जबर सिंह और शिव सिंह के खिलाफ आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश नुसरत खान ने रामकुमार, जबर सिंह और शिव सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed