फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father and son drowned in Garra river while trying to save a sheep in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: भेड़ को बचाने के चक्कर में गर्रा नदी में डूबे पिता-पुत्र, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश

Sat, 15 Feb 2025 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Father and son drowned in Garra river while trying to save a sheep in Shahjahanpur
गर्रा नदी के किनारे जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में गर्रा नदी में गई भेड़ को बचाने के दौरान शनिवार को पिता-पुत्र गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने पुत्र के शव को बरामद कर लिया। पिता की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से गर्रा नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


गांव रौरा निवासी फकीरलाल पाल (62 वर्ष) व उनका 21 वर्षीय पुत्र विवेक ने जीवनयापन के लिए भेड़ों को पाल रखा है। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे भेड़ों को चराने के लिए गांव के किनारे से निकली गर्रा नदी को पार करके दूसरी तरफ जा रहे थे। नदी की बीच धार में पहुंचने पर एक भेड़ डूबने लगा। उसे बचाने के लिए विवेक ने प्रयास किया तो वह गहरे पानी में चला गया। उसे निकालने की कोशिश में फकीरेलाल भी गहरे पानी में जाने से डूब गए। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र को डूबते देखकर नदी के किनारे खेतों में काम करने वाले ग्रामीण दौड़ पड़े। मछली पकड़ने वालों के जाल की मदद से तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच रिलायंस थर्मल पॉवर के गोताखोर भी आए। करीब दो घंटे के बाद विवेक का शव बरामद हो गया। साढ़े चार बजे तक फकीरे का सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed