फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fasting started outside Kachiyani Kheda temple

कछियानी खेड़ा मंदिर के बाहर शुरू किया अनशन

Sat, 20 Aug 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fasting started outside Kachiyani Kheda temple
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को हटाने की कवायद के विरोध में मंदिर के बाहर अनशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री रामकृष्ण संघ बरेली मंडल के मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह ने मंदिर हटाने के विरोध में मंदिर के अंदर अनशन शुरू कर दिया था। मंदिर के वयोवृद्ध महंत बाबा प्रेम गिरी ने मंदिर के अंदर अनशन शुरू करने का विरोध किया था। उनका कहना था कि मंदिर पूजा का स्थान है, यहां आंदोलन ठीक नहीं। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी। शुक्रवार को विशाल सिंह ने मंदिर के पश्चिम दिशा में एक मैदान पर टेंट लगाकर अनशन शुरू कर दिया है। विशाल सिंह ने कहा है कि मंदिर हटाने के विरोध में उनका अनशन लगातार जारी रहेगा। मंदिर के वयोवृद्ध महंत प्रेम गिरी ने बताया कि उन्हें मंदिर के बाहर अनशन शुरू होने से कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed