{"_id":"6a72437bc2677ed8bd0f1141","slug":"fasting-in-the-pit-dug-for-the-entrance-of-the-fair-ground-work-stopped-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-180872-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेला मैदान के प्रवेश द्वार के लिए खोदे गए गड्ढे में किया अनशन, काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेला मैदान के प्रवेश द्वार के लिए खोदे गए गड्ढे में किया अनशन, काम रुका
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में रामलीला मेला मैदान पर प्रवेश द्वार जाने के विरोध में गढ्ढे में अनशन पर बैठे प
- फोटो : 1
Link Copied
मीरानपुर कटरा। रामलीला मेला मैदान का प्रवेश द्वार बनाए जाने के विरोध में नगर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य अशोक गुप्ता ने मंगलवार को निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बैठकर अनशन शुरू कर दिया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने काम रुकवा कर उनका अनशन खत्म करा दिया। साथ ही जमीन के मालिकाना हक की जांच के लिए एसडीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
अशोक गुप्ता का आरोप है कि जहां प्रवेश द्वार बनाने को चार फुट गहरे तीन गड्ढे खोदे गए हैं, वह उनकी पैतृक भूमि है। इसके विपरीत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता लल्ला का कहना है कि यह जमीन रामलीला कमेटी को दान की जा चुकी है और दान की जमीन पर निर्माण कराना कमेटी का अधिकार है।
विज्ञापन
इसे लेकर विवाद होने पर दोनों पक्षों के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन बाद में पुलिस ने काम बंद कराकर मामला शांत कर दिया। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में प्रभारी निरीक्षक सहित कानूनगो बलवीर सिंह और लेखपाल अनुराग कुमार को शामिल किया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विवाद का निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।