फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers will take animals with them in Jail Bharo movement

जेल भरो आंदोलन में पशुओं को साथ लेकर जाएंगे किसान

Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take animals with them in Jail Bharo movement
शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर धरना पर बैठे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। किसान हित की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होने के विरोध में 28 दिन से खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने आंदोलन को धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। धरना स्थल पर सोमवार को पदाधिकारियों और किसानों की पंचायत में मांगों को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की गरज से आंदोलन तेज करने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने पदाधिकारियों से कहा कि जिस तहसील के किसानों की जिस दिन आंदोलन में भागीदारी तय की जाए, वहां के किसानों को अपने साथ पशुओं को लाने को भी प्रेरित करें। भानु गुट के कार्यकर्ता चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाने, बीज अनुदान की धनराशि किसानों के खातों मेें भेजने, धान की सरकारी खरीद में धांधली की उच्चस्तरीय जांच कराने, यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री पर दर्ज फर्जी रिपोर्ट रद्द कर जानलेवा हमला करने वालों पर कार्रवाई आदि मांगों को लेकर करीब एक वर्ष से संघर्षरत हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सक्षम अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दिए। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तो गत 20 दिसंबर से जीआईसी मैदान पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो गत तीन जनवरी को लखनऊ मुख्यमंत्री आवास कूच करने का एलान कर उग्र प्रदर्शन किया। उस वक्त एसपी ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर यूनियन पदाधिकारियों को शांत कर दिया, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के इसी रवैये पर क्षोभ व्यक्त करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री ने कहा कि जेल भरो आंदोलन में किसान पशु लेकर आए तो अधिकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जिला महामंत्री राशिराम वर्मा ने कहा कि हालात बिगड़ने से बचाने के लिए मांगों का निस्तारण जल्द होना चाहिए। धरना में जगदीश चंद्र, श्रवण कुमार, हरपाल सिंह, रघुवीर सिंह कमल, बनवारी लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed