{"_id":"6ab6ad4e851df6d5df041c91","slug":"farmers-will-have-to-apply-online-for-hybrid-vegetable-seeds-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185699-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संकर सब्जी बीज के लिए किसानों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संकर सब्जी बीज के लिए किसानों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री राज्य औद्योगिक विकास योजना के तहत संकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष हिन्दुस्तान इंसेक्टिसाइड लिमिटेड की ओर से मसाला मिर्च एवं पत्तागोभी के बीज तथा उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक सहकारी विपणन संघ (हैफेड) की ओर से ग्लैडियोलस बल्ब एवं सतावर के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों के लिए औद्योगिक विकास योजना के तहत संकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में करेला, लौकी, मसाला और शिमला मिर्च के बीज भी उपलब्ध हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन के लिए भू-अभिलेख (खतौनी), आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों के लिए जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो और मोबाइल नंबर आवश्यक होगा। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए समय से आवेदन करने की अपील की है।