फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers' union protests against crackdown on farmers, protests by raising slogans

Shahjahanpur News: किसानों पर कार्रवाई के विरोध में भड़की किसान यूनियन, नारेबाजी कर धरना दिया

Sun, 26 Oct 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers' union protests against crackdown on farmers, protests by raising slogans
पुवायां मंडी में धरना स्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाते डिप्टी आरएमओ। संवाद
पुवायां । पुवायां मंडी गेट पर लाइन में लगे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के शनिवार को चालान किए जाने और दो किसानों को पकड़वाकर शांतिभंग में चालान कराने के मामले से नाराज भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने रविवार को पुवायां मंडी में जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। डिप्टी आरएमओ और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

शनिवार को पुवायां मंडी गेट पर धान भरी ट्राॅलियों की लंबी लाइन लगी होने के दौरान डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे, एसडीएम चित्रा निर्वाल व अन्य अधिकारी जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान कई किसानों के पास पंजीकरण के कागजात पूरे नहीं होने पर उनके धान वापस करा दिया गया था।
विज्ञापन

किराये पर धान लेकर आए गांव सतवा बुजुर्ग के मोनू और इटौली के किसान प्रमोद कुमार को पुलिस हिरासत में देकर शांतिभंग में चालान करवा दिया गया था। इसके बाद माल एवं यात्री कर अधिकारी को बुलाकर मंडी गेट पर कई ट्रैक्टरों के चालान करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए मंडी परिसर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने डिप्टी आरएमओ और एआरटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया।
किसानों ने आरोप लगाया कि बिना किसी कारण के अधिकारियों ने चालान करवा दिए हैं और दो किसानों का चालान करवाया है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारी व्यवस्था को सुधारने की जगह किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। डिप्टी आरएमओ ने एआरटीओ से वार्ता करके चालान रद्द कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया गया।
किसानों ने कहा कि अगर 29 अक्तूबर तक चालान माफ नहीं किए गए तो 30 अक्तूबर को पूरे जिले के कार्यकर्ताओं के साथ पुवायां मंडी में धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर संजीव अवस्थी, हरविंदर सिंह, श्रीकृष्ण सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह, अपराध निरीक्षक राजेश सिंह सहित काफी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
----
कितने बिचौलिए पकड़े... सवाल पर साधी चुप्पी
डिप्टी आरएमओ और नायब तहसीलदार से भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने पूछा कि किसानों के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी लेकिन अब तक कितने बिचौलिए पकड़े गए, यह बता दीजिए। आरोप लगाया कि हर केंद्र पर एक बिचौलिया बैठा है जो केंद्र प्रभारी की जगह पर किसानों से सीधे बात करता है। पहले तो अधिकारियों ने चुप्पी साध ली फिर डिप्टी आरएमओ ने कहा कि प्रयास चल रहा है जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

--
बिचौलियों का धान लगे होने की जानकारी पर चेकिंग की गई थी। इसी दौरान ट्रैक्टरों पर नंबर नहीं पड़े होने पर चालान किए गए थे। कार्रवाई किसान हित में की गई है।
- राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed