फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers stayed up all night after receiving information about the arrival of Nepalese elephants in Khutar.

Shahjahanpur News: खुटार में नेपाली हाथियों के आने की सूचना पर रात भर जागे किसान

Wed, 05 Nov 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers stayed up all night after receiving information about the arrival of Nepalese elephants in Khutar.
खुटार। लखीमपुर की किशनपुर रेंज से नेपाली हाथियों के मैलानी और खुटार रेंज की ओर आने की जानकारी पाकर किसानों और श्रमिकाें ने रातभर जागकर काटी। पटाखे दागे और शोरशराबा कर फसलों की निगरानी की।
विज्ञापन

नेपाली हाथी हर वर्ष लखीमपुर की किशनपुर रेंज से मैलानी रेंज होते हुए खीरी की ही महेशपुर रेंज की सहजनिया बीट में डेरा डालते हैं। हाथी नवंबर में आने के बाद दिसंबर के अंत तक सहजनिया क्षेत्र में रुकते हैं। खुटार रेंज मैलानी और महेशपुर रेंज से सटा हुआ है और दोनों रेंज के बीच कठिना नदी निकली हुई है। सहजनिया जाते समय अक्सर नेपाली हाथी खुटार रेंज के जंगलों से खेतों में आकर भारी नुकसान कर देते हैं।
विज्ञापन

दो दिन से किसानों को नेपाली हाथियों के किशनपुर रेंज से मैलानी और महेशपुर रेंज की ओर बढ़ने की जानकारी मिल रही थी। रात में चार टस्कर हाथी किशनपुर रेंज से मैलानी रेंज होते हुए सहजनिया बीट की ओर चले गए। टस्कर हाथी अब कुछ ठीक होने का संकेत देंगे, तब चार से पांच दिन बाद पीछे चल रहे हाथी भी सहजनिया बीट की ओर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंदर सिंह, अतुल सिंह, हरसिमरन सिंह, राजेश कुमार, अनिल कुमार, रामकुमार आदि किसानों और श्रमिकों ने बताया कि चार टस्कर हाथी सहजनिया बीट की ओर गए हैं। हाथियों के फसलों को नुकसान पहुंचाने के डर से रात भर पटाखे चलाकर, ड्रम बजाकर और शोर मचाकर निगरानी की गई है। पीछे से आ रहे हाथियों के कारण निगरानी जारी रहेगी।

---
नेपाल हाथी किशनपुर रेंज से होते हुए सहजनिया की ओर गए हैं। खुटार रेंज में हाथियों ने कोई नुकसान नहीं किया है। वनकर्मियों की टीम हाथियों के मूवमेंट पर निगाह रख रही है।
- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed